Skip to main content

Home Quick Menu

श्री दिवाकर जयंत, आईएनएएस ने नौसेना आयुध महानिदेशक का कार्यभार संभाला।

श्री दिवाकर जयंत, आईएनएएस ने नौसेना आयुध महानिदेशक का कार्यभार संभाला।
श्री दिवाकर जयंत, आईएनएएस ने नौसेना आयुध महानिदेशक का कार्यभार संभाला।

श्री दिवाकर जयंत, आई.एन.ए.एस., ने नौसेना आयुध महानिदेशक का पदभार संभाला श्री दिवाकर जयंत, आई.एन.ए.एस., ने 02 फरवरी 2026 को रक्षा मंत्रालय (एम.ओ.डी.) के नौसेना मुख्यालय (एन.एच.क्यू.) में नौसेना आयुध महानिदेशक (डी.जी.ओ.एन.ए.) का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने श्री पी. उपाध्याय का स्थान लिया, जो 31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त हुए। श्री दिवाकर जयंत भारतीय नौसेना आयुध सेवा के 1991 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने 28 दिसंबर 1992 को भारतीय नौसेना के नौसेना आयुध संगठन में सेवा आरंभ की थी और अपने 33 वर्षों के सेवाकाल में मुंबई, विशाखापत्तनम और अलवे स्थित नौसैनिक आयुध डिपो तथा नौसेना मुख्यालय/रक्षा मंत्रालय में मुख्य महाप्रबंधक और महाप्रबंधक/प्रधान निदेशक सहित कई वरिष्ठ पदों पर कार्य किया है।

आई.आई.टी. दिल्ली से विद्युत अभियंत्रण स्नातक, अधिकारी टॉरपीडो के जीवनचक्र प्रबंधन में विशेषज्ञ हैं तथा विस्फोटक अवसंरचना परियोजनाओं की योजना निर्माण में दक्ष हैं। साथ ही उन्हें मानव संसाधन और प्रशासन का व्यापक ज्ञान है। अधिकारी ने वर्ष 2017–18 में प्रतिष्ठित ए.पी.पी.पी.ए. पाठ्यक्रम भी सफलतापूर्वक पूरा किया है।