Skip to main content

Home Quick Menu

भारतीय नौसेना का प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन बेलावन, इंडोनेशिया पहुँचा

भारतीय नौसेना के प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टी.एस.) के पोत — भा.नौ.पो. तीर, भा.नौ.पो. शार्दूल, भा.नौ.पो. सुजाता तथा तटरक्षक पोत आई.सी.जी.एस. सारथी — 20 जनवरी 2026 को इंडोनेशिया के बेलावन पोर्ट पहुँचे। इंडोनेशियाई नौसेना ने स्क्वाड्रन का हार्दिक स्वागत किया, जिसमें पारंपरिक नृत्य प्रस्तुतियों के साथ एक औपचारिक स्वागत समारोह आयोजित किया गया। ये पोत वर्तमान में दक्षिण-पूर्व एशिया में प्रशिक्षण तैनाती पर हैं। पोर्ट कॉल के दौरान भारतीय नौसेना और इंडोनेशियाई नौसेना के कर्मी विविध व्यावसायिक और सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता करेंगे, जिनमें क्रॉस-डेक विज़िट और संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास शामिल हैं। इनका उद्देश्य पारस्परिक संचालन क्षमता को बढ़ाना तथा समुद्री सहयोग को सुदृढ़ करना है। सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत संयुक्त योग सत्र, विद्यालयी छात्रों के भ्रमण, मैत्रीपूर्ण खेल प्रतियोगिताएँ और सामुदायिक सहभागिता गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएँगी।

प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन की इंडोनेशिया यात्रा भारत की “एक्ट ईस्ट नीति” के अनुरूप दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के साथ सतत सहभागिता को और प्रगाढ़ बनाती है। यह तैनाती ‘महासागर’ (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक एवं समग्र प्रगति) की दृष्टि को भी सुदृढ़ करती है, जो भारतीय महासागर नौसेना संगोष्ठी (आई.ओ.एन.एस.) के सदस्य देशों के साथ नियमित नौसैनिक सहभागिता और प्रशिक्षण आदान-प्रदान के माध्यम से साकार की जा रही है।