Skip to main content

Home Quick Menu

भा.नौ.पो. सागरध्वनि ‘सागर मैत्री-V’ के लिए रवाना

INDIAN NAVAL SHIPS CONCLUDE VISIT TO SINGAPORE
INDIAN NAVAL SHIPS CONCLUDE VISIT TO SINGAPORE
INDIAN NAVAL SHIPS CONCLUDE VISIT TO SINGAPORE
INDIAN NAVAL SHIPS CONCLUDE VISIT TO SINGAPORE
INDIAN NAVAL SHIPS CONCLUDE VISIT TO SINGAPORE
INDIAN NAVAL SHIPS CONCLUDE VISIT TO SINGAPORE

भा.नौ.पो. सागरध्वनि, जो रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डी.आर.डी.ओ.) की नौसैनिक भौतिक एवं समुद्रवैज्ञानिक प्रयोगशाला (एन.पी.ओ.एल.) के अंतर्गत आने वाला महासागरीय अनुसंधान पोत है, 17 जनवरी 2026 को दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि से ‘सागर मैत्री’ पहल के पाँचवें संस्करण (एस.एम.-5) के लिए रवाना हुआ।पोत को रक्षा पर संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष एवं माननीय सांसद श्री राधा मोहन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर रक्षा पर संसदीय स्थायी समिति के माननीय सदस्य, रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव एवं डी.आर.डी.ओ. के अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत, दक्षिणी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ रियर एडमिरल उपल कुंडू, नौसैनिक प्रणालियाँ एवं सामग्री महानिदेशक डॉ. आर. वी. हरा प्रसाद, एन.पी.ओ.एल. के निदेशक डॉ. दुर्वुरी शेषागिरि सहित भारतीय नौसेना और डी.आर.डी.ओ. के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

‘सागर मैत्री’ भारतीय नौसेना और डी.आर.डी.ओ. की संयुक्त प्रमुख पहल है, जो भारत सरकार की “महा-सागर” — अर्थात “Mutual and Holistic Advancement for Security and Growth Across Regions” — की दृष्टि के अनुरूप है। इस पहल का उद्देश्य हिंद महासागर तटवर्ती (आई.ओ.आर.) देशों के साथ सामाजिक-आर्थिक सहयोग बढ़ाना तथा विशेष रूप से महासागरीय अनुसंधान के क्षेत्र में वैज्ञानिक संवाद को प्रोत्साहित करना है। कोच्चि स्थित नौसैनिक भौतिक एवं समुद्रवैज्ञानिक प्रयोगशाला (एन.पी.ओ.एल.) ‘सागर मैत्री’ कार्यक्रम के अंतर्गत महासागरीय मिशन संचालित कर रही है। इसका उद्देश्य आई.ओ.आर. देशों के बीच वैज्ञानिक सहयोग को सुदृढ़ करना और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम के तहत डी.आर.डी.ओ. ने ‘एम.ए.आई.टी.आर.आई.’ (Marine & Allied Interdisciplinary Training and Research Initiative) नामक एक वैज्ञानिक घटक शुरू किया है, जिससे महासागरीय अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में आई.ओ.आर. देशों के साथ दीर्घकालिक सहयोग स्थापित किया जा सके।

‘सागर मैत्री’ कार्यक्रम के अंतर्गत भा.नौ.पो. सागरध्वनि ऐतिहासिक पोत भा.नौ.पो. किस्तना के यात्रा मार्ग का पुनः अनुसरण करेगा, जिसने 1962 से 1965 के दौरान अंतरराष्ट्रीय हिंद महासागर अभियान में भाग लिया था। यह पहल ओमान, मालदीव, श्रीलंका, थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया और म्यांमार — इन आठ आई.ओ.आर. देशों के साथ स्थायी वैज्ञानिक सहयोग को आगे बढ़ाने का प्रयास है। वर्तमान मिशन मालदीव के साथ संयुक्त महासागरीय अध्ययन की शुरुआत को दर्शाता है, जिससे आई.ओ.आर. देशों के वैज्ञानिकों के बीच संयुक्त अनुसंधान और पेशेवर आदान-प्रदान को प्रोत्साहन मिलेगा। ‘सागर मैत्री’ भारतीय नौसेना के लिए ‘अंडरवाटर डोमेन अवेयरनेस’ (यू.डी.ए.) प्राप्त करने की दिशा में डी.आर.डी.ओ. के प्रयासों का एक प्रमुख अंग है। इन मिशनों के दौरान भा.नौ.पो. सागरध्वनि द्वारा निर्धारित निरीक्षण मार्गों पर नियोजित वैज्ञानिक उद्देश्यों के अनुरूप महत्वपूर्ण महासागरीय और ध्वनिक आंकड़े एकत्र किए जाते हैं। भा.नौ.पो. सागरध्वनि एक विशेष समुद्री ध्वनिक अनुसंधान पोत है, जिसे एन.पी.ओ.एल. ने डिजाइन किया और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जी.आर.एस.ई.) ने निर्मित किया। जुलाई 1994 में सेवा में शामिल होने के बाद से यह पोत पिछले तीन दशकों से महासागरीय अवलोकन और समुद्री अनुसंधान के क्षेत्र में एक प्रमुख मंच के रूप में कार्य कर रहा है और भारत की समुद्री वैज्ञानिक क्षमता में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।