Skip to main content

Home Quick Menu

अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 का उद्घाटन समारोह

भारत–अमेरिका द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता और आपदा राहत (एच.ए.डी.आर.) अभ्यास के 5वें संस्करण टाइगर ट्रायम्फ 2026 का उद्घाटन समारोह 02 नवंबर 2026 को समुद्री युद्ध केंद्र (एम.डब्ल्यू.सी.), विशाखापत्तनम में आयोजित किया गया। इस वर्ष टेबल टॉप अभ्यास (टी.टी.एक्स.) के रूप में आयोजित किए जा रहे इस अभ्यास का उद्देश्य बड़े पैमाने पर एच.ए.डी.आर. अभियानों के दौरान दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच समन्वय, संयुक्त योजना और अंतर-संचालनीयता को बढ़ाना है। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता पूर्वी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग रियर एडमिरल विशाल बिश्नोई और अमेरिकी प्रशांत बेड़े के वाइस कमांडर रियर एडमिरल जोआक्विन जे. मार्टिनेज़ डी पिनिलोस द्वारा की गई।

यह अभ्यास भारत–अमेरिका के रणनीतिक समुद्री हितों के गहराते अभिसरण और दोनों देशों के बीच बढ़ती रक्षा साझेदारी को दर्शाता है। वर्तमान संस्करण का उद्देश्य बड़े पैमाने पर एच.ए.डी.आर. अभियानों की योजना और समन्वय पर ध्यान केंद्रित करते हुए अंतर-संचालनीयता को और बढ़ाना तथा संयुक्त समेकित सर्व-क्षेत्र अभियानों के संचालन को सुगम बनाना है।

भारतीय पक्ष की ओर से भाग लेने वाली इकाइयों में भारतीय नौसेना के समुद्री अभियानों के सभी क्षेत्रों के विशेषज्ञ, भारतीय सेना के थल बल और भारतीय वायु सेना की विभिन्न इकाइयों के प्रतिनिधि तथा तीनों सेनाओं के विशेष बल कर्मी शामिल हैं। टाइगर ट्रायम्फ 2026 के 5वें संस्करण में पहली बार एन.डी.आर.एफ. की एक टीम भी भाग लेगी।

अमेरिकी संयुक्त बल में अमेरिकी सशस्त्र बलों के विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ प्रतिनिधि शामिल हैं, जिनमें वायु सेना, थल सेना, मरीन कोर और नौसेना के साथ-साथ अंतरिक्ष, साइबर, चिकित्सा और विस्फोटक आयुध निष्क्रियीकरण के विशेषज्ञ भी हैं।