भारतीय नौसेना का तीन मस्तूलों वाला पाल प्रशिक्षण पोत भा.नौ.पो. सुदर्शिनी 14- 17 अक्टूबर 2026 तक के अपने दौरे के बाद अपनी ऐतिहासिक अंतर-महासागरीय तैनाती लोकायन-2026 को जारी रखते हुए सलालाह, ओमान से रवाना हुआ। यह यात्रा भारतीय नौसेना की समृद्ध समुद्री विरासत तथा नौसेना प्रशिक्षुओं में पेशेवर सीमैनशिप, दृढ़ता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
पोर्ट कॉल के दौरान पेशेवर संवाद और खेल गतिविधियों ने भारतीय नौसेना और रॉयल नेवी ऑफ ओमान के बीच सौहार्द को बढ़ावा दिया और मित्रता के संबंधों को सुदृढ़ किया, जिससे लोगों के बीच आपसी संबंध और मजबूत हुए।
जैसे-जैसे लोकायन-2026 अपने दसवें महीने में आगे बढ़ रहा है, भा.नौ.पो. सुदर्शिनी की यात्रा भारतीय नौसेना की अन्वेषण भावना, पेशेवर उत्कृष्टता और समुद्री कूटनीति के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण प्रस्तुत करती है। अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में यात्रा करते हुए यह पोत भारत के दूत के रूप में कार्य कर रहा है, जो वसुधैव कुटुम्बकम् के सभ्यतागत लोकाचार को साथ लेकर और एम.ए.एच.ए.एस.ए.जी.ए.आर. (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति) के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए सद्भावना और समुद्री साझेदारियों को बढ़ावा दे रहा है।