भारतीय नौसेना और रूसी संघ की नौसेना के बीच आयोजित द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास इंद्रा-2026 के सफल समापन के पश्चात आईएनएस सह्याद्रि व्लादिवोस्तोक से रवाना हुआ।
इस अभ्यास के दौरान समन्वित युद्धाभ्यास, खोज एवं बचाव (Search and Rescue), चिकित्सा निकासी (Medical Evacuation) तथा हेलीकॉप्टर संचालन से संबंधित अभ्यास किए गए, जिससे दोनों नौसेनाओं के बीच पारस्परिक संचालन क्षमता और परिचालन समन्वय को और सुदृढ़ किया गया।
पेशेवर अनुभवों के आदान-प्रदान, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों ने भारत और रूस के बीच आपसी सौहार्द, मैत्री तथा दीर्घकालिक समुद्री साझेदारी को और प्रगाढ़ बनाया।
Facebook: https://www.facebook.com/share/p/19iCNUVJvb/
Instagram: https://www.instagram.com/p/De9GbjXjEcO/?utm_source=ig_web_copy_link&ob…