Skip to main content

Home Quick Menu

भारतीय नौसेना ने पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत भा.नौ.पो. समर्थक को सेवा में शामिल किया

भारतीय नौसेना पोत समर्थक 16 अक्टूबर 2026 को भारतीय नौसेना की सेवा में शामिल हुआ था, जो बहुउद्देशीय पोतों (एम.पी.वी.) की श्रेणी का पहला पोत है। समारोह की अध्यक्षता भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन द्वारा नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन की उपस्थिति में की गई। कर्नाटक सरकार के माननीय श्रम एवं रोजगार मंत्री ने भी वरिष्ठ नौसेना एवं रक्षा अधिकारियों और रक्षा मंत्रालय के गणमान्य व्यक्तियों के साथ इस अवसर की शोभा बढ़ाई। सेवा में शामिल होने के समारोह के दौरान लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड (एल.एंड.टी.) और स्वदेशी उपकरणों से जुड़े मूल उपकरण निर्माताओं के प्रमुख प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

एल.एंड.टी. शिपयार्ड द्वारा डिज़ाइन और निर्मित भा.नौ.पो. समर्थक किसी भारतीय निजी शिपयार्ड द्वारा निर्मित पहले प्रमुख युद्धपोत के रूप में भारत की स्वदेशी जहाज निर्माण यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। पोत का सेवा में शामिल होना देश के निजी जहाज निर्माण उद्योग की बढ़ती परिपक्वता और क्षमता का सशक्त प्रमाण है तथा यह आत्मनिर्भर भारत के राष्ट्रीय दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने में भारतीय नौसेना और भारतीय जहाज निर्माण उद्योग के बीच गहराते तालमेल को दर्शाता है।

परीक्षण और मूल्यांकन के लिए एक बहुमुखी प्लेटफॉर्म के रूप में परिकल्पित भा.नौ.पो. समर्थक 21वीं सदी में भारतीय नौसेना की उन्नत तकनीकी और परिचालन क्षमताओं का प्रतीक है। 75% से अधिक स्वदेशी सामग्री वाले इस पोत में व्यापक मॉड्यूलर निर्माण और प्री-आउटफिटिंग को समाहित किया गया है, जिससे निर्माण प्रक्रिया और निर्माण समय-सीमा उल्लेखनीय रूप से अनुकूलित हुई है। इस परियोजना ने रोजगार सृजन, क्षमता विकास और भारतीय अर्थव्यवस्था में पुनर्निवेश में भी योगदान दिया है।

‘समर्थन करने वाला’ अर्थ वाले सार्थक नाम समर्थक से युक्त यह पोत एक भरोसेमंद सहायक की भावना का प्रतिनिधित्व करता है जो अनेक मिशनों में सहयोग करने में सक्षम है। इसे अंतर्निहित बहुमुखी क्षमता और अनुकूलनशीलता के साथ डिज़ाइन किया गया है, जिससे यह विविध प्रकार के परिचालन और विकासात्मक कार्य करने में सक्षम है। अपने नाम के अनुरूप भा.नौ.पो. समर्थक आवश्यकतानुसार समुद्री निगरानी और टोही, अपतटीय गश्त तथा मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियान संचालित करने में सक्षम है।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने देश की समुद्री क्षमताओं को मजबूत करने और परिचालन तथा परीक्षण मिशनों के निरंतर व्यापक होते दायरे को संभालने की भारतीय नौसेना की क्षमता बढ़ाने में स्वदेशी रूप से निर्मित नौसैनिक प्लेटफॉर्मों के सामरिक महत्व पर बल दिया। भा.नौ.पो. समर्थक का सेवा में शामिल होना समूचे हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा, क्षेत्रीय स्थिरता और सहयोगात्मक भागीदारी के प्रति राष्ट्र की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करता है। यह पोत एक आत्मनिर्भर और सक्षम घरेलू रक्षा औद्योगिक इकोसिस्टम के लिए भारत के निरंतर प्रयासों का प्रतीक है।

भा.नौ.पो. समर्थक का शामिल होना घरेलू उद्योग द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित नए सेंसरों और हथियारों के परीक्षण और प्रशिक्षण की भारत की क्षमता को उल्लेखनीय रूप से मजबूत करता है। गैर-पारंपरिक समुद्री खतरों में वृद्धि को देखते हुए अप्रत्याशित समुद्री वातावरण में पोत की बहुमुखी क्षमता एक लाभ है।