Skip to main content

Home Quick Menu

भारतीय नौसेना पोत त्रिशूल ने सफागा, मिस्र की बंदरगाह यात्रा संपन्न की

भारतीय नौसेना पोत (भा.नौ.पो.) त्रिशूल ने अपनी जारी परिचालन तैनाती के अंतर्गत 09 नवंबर 2026 को मिस्र के सफागा नौसैनिक अड्डे की अपनी बंदरगाह यात्रा संपन्न की।

इस बंदरगाह यात्रा ने अप्रैल 2026 में काहिरा में आयोजित 11वीं भारत–मिस्र संयुक्त रक्षा समिति (JDC) की बैठक (https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2254773) की पृष्ठभूमि में भारत और मिस्र के बीच बढ़ती रक्षा और समुद्री साझेदारी को और सुदृढ़ किया। 11वीं JDC बैठक ने सितंबर 2022 में हस्ताक्षरित रक्षा सहयोग संबंधी समझौता ज्ञापन (MoU) के अंतर्गत रक्षा प्रतिबद्धताओं को आगे बढ़ाने के लिए एक संस्थागत ढांचा प्रदान किया, जिसके पश्चात वर्ष 2023 में द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया गया।

यात्रा के दौरान भा.नौ.पो. त्रिशूल के कमांडिंग ऑफिसर ने मिस्र के रेड सी नेवल बेस के कमांडर रियर एडमिरल एम.डी. अब्द अल मकसूद से भेंट की। चर्चा में स्वेज़ की खाड़ी में समुद्री सुरक्षा तथा लाल सागर के रणनीतिक महत्व पर विचार-विमर्श किया गया। पोत के चालक दल ने मिस्र के नौसैनिक पोत ENS Port Said (976) का भी दौरा किया और उसकी परिचालन क्षमताओं तथा मिस्र की नौसेना द्वारा अपनाई जाने वाली श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों की जानकारी प्राप्त की।

इस यात्रा में भारतीय और मिस्री नौसेनाओं के कार्मिकों के बीच पारस्परिक संवाद तथा संयुक्त गोताखोरी प्रशिक्षण गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं। इन पेशेवर गतिविधियों ने परिचालन अनुभव के आदान-प्रदान, श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को साझा करने तथा दोनों नौसेनाओं के बीच आपसी समझ को और बढ़ाने के अवसर प्रदान किए।

इस बंदरगाह यात्रा ने भारत और मिस्र के बीच दीर्घकालिक रक्षा संबंधों तथा समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता के प्रति उनकी साझा प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि की। गतिविधियाँ पूर्ण होने के पश्चात भा.नौ.पो. त्रिशूल अपनी परिचालन तैनाती के अगले चरण के लिए रवाना हुआ।