Skip to main content

Home Quick Menu

भारतीय नौसेना पोत त्रिशूल सूडा बे, ग्रीस पहुँचा

भारतीय नौसेना पोत त्रिशूल भूमध्य सागर में अपनी जारी तैनाती के दौरान 31 अक्टूबर 2026 को सूडा बे, ग्रीस पहुँचा।

पोर्ट कॉल के दौरान पोत का कर्मीदल भारतीय नौसेना और हेलेनिक नौसेना के बीच समुद्री सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियों में भाग लेगा। इनमें हेलेनिक नौसेना और एथेंस स्थित भारतीय दूतावास के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ संवाद, पेशेवर चर्चाएँ, क्रॉस-डेक भ्रमण, सांस्कृतिक आदान-प्रदान तथा नेवल सपोर्ट एक्टिविटी (एन.एस.ए.) सूडा बे और नाटो समुद्री अवरोधन परिचालन प्रशिक्षण केंद्र (एन.एम.आई.ओ.टी.सी.) की सुविधाओं से परिचय शामिल हैं।

कर्मीदल सूडा बे युद्ध समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि भी अर्पित करेगा। पोर्ट कॉल के दौरान पोत आगंतुकों के लिए खुला रहेगा।

यह यात्रा भारतीय नौसेना और हेलेनिक नौसेना के बीच समुद्री सहयोग को और सुदृढ़ करेगी तथा पेशेवर संबंधों को मजबूत करेगी।