भा.नौ.पो. तरकश ने 03 नवंबर 2026 को पोर्ट लुई, मॉरीशस में एक सार्थक और भावपूर्ण पोर्ट कॉल पूरी की।
कमांडिंग ऑफिसर ने गृह मामलों की सचिव श्रीमती कान ओये फोंग और मॉरीशस के पुलिस आयुक्त श्री रामपरसाद सूरूजेबली, पी.एम.एस.एम. से भेंट की। श्री सूरूजेबली ने पोत के कर्मीदल से बातचीत करने के लिए पोत का दौरा भी किया।
पोत ने अप्रवासी दिवस 2026 के उपलक्ष्य में पोत पर एक सांस्कृतिक आदान-प्रदान की मेजबानी की, जिसमें मॉरीशस सरकार के शिक्षा एवं मानव संसाधन मंत्री माननीय डॉ. महेंद गंगापरसाद सम्मानित अतिथि थे। मॉरीशस में भारत के उच्चायुक्त महामहिम श्री अनुराग श्रीवास्तव और अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित थे। पोत ने 02 नवंबर 2026 को 192वें अप्रवासी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोहों में भी भाग लिया।
पोत के कर्मीदल ने मॉरीशस तटरक्षक बल के कर्मियों के लिए क्रॉस-ट्रेनिंग आयोजित की और हॉस्पिस सेंट जीन डी डियू में एक आउटरीच गतिविधि की। उत्साहपूर्ण प्रवास के बाद पोत ने सी.जी.एस. वैलिएंट के साथ पी.ए.एस.एस.ई.एक्स. में भाग लिया और डोर्नियर विमान की सहायता से मॉरीशस तटरक्षक बल के साथ संयुक्त ई.ई.जेड. निगरानी की।
भा.नौ.पो. तरकश अब परिचालन तैनाती के अगले चरण के लिए रवाना हो गया है।
यह पोर्ट कॉल दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक समुद्री साझेदारी और मजबूत होते द्विपक्षीय संबंधों की पुनः पुष्टि करती है।