Skip to main content

Home Quick Menu

विंध्यगिरि (Y3024) (परियोजना 17A स्वदेशी उन्नत स्टेल्थ फ्रिगेट) की सुपुर्दगी

नीलगिरि श्रेणी (परियोजना 17A) का सातवाँ एवं अंतिम पोत तथा गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) द्वारा निर्मित इस श्रेणी का तीसरा पोत विंध्यगिरि (यार्ड 3024) 27 नवंबर 2026 को जीआरएसई, कोलकाता में भारतीय नौसेना को सौंपा गया। इसके साथ ही परियोजना 17A के पोतों की सुपुर्दगी सफलतापूर्वक पूर्ण हो गई, जो युद्धपोत डिज़ाइन एवं निर्माण में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने की दिशा में एक प्रमुख उपलब्धि है।

परियोजना 17A फ्रिगेट बहुमुखी बहु-मिशन प्लेटफ़ॉर्म हैं, जिन्हें समुद्री क्षेत्र की वर्तमान एवं भावी चुनौतियों का सामना करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। कर्नाटक की विंध्यगिरि पर्वत श्रृंखला के नाम पर नामित यह पोत पूर्ववर्ती लिएंडर श्रेणी के फ्रिगेट भा.नौ.पो. विंध्यगिरि का नया अवतार है, जो 08 जुलाई 1981 से 11 जून 2012 तक भारतीय नौसेना के बेड़े का हिस्सा रहा और जिसने राष्ट्र को 31 वर्षों की गौरवशाली सेवा प्रदान की। यह अत्याधुनिक फ्रिगेट नौसैनिक डिज़ाइन, स्टेल्थ, मारक क्षमता, स्वचालन और उत्तरजीविता में एक बड़ी छलांग को दर्शाता है तथा युद्धपोत निर्माण में आत्मनिर्भरता का एक सराहनीय प्रतीक है।

युद्धपोत डिज़ाइन ब्यूरो (WDB) द्वारा डिज़ाइन किए गए तथा युद्धपोत निरीक्षण दल (कोलकाता) की देखरेख में निर्मित P17A फ्रिगेट स्वदेशी पोत डिज़ाइन, स्टेल्थ, उत्तरजीविता और युद्ध क्षमता में एक पीढ़ीगत छलांग को दर्शाते हैं। P17 (शिवालिक) श्रेणी की तुलना में इन पोतों में हथियारों और सेंसरों का उन्नत समूह है। इन पोतों में संयुक्त डीज़ल या गैस (CODOG) प्रणोदन संयंत्र लगे हैं, जिनमें प्रत्येक शाफ्ट पर नियंत्रणीय पिच प्रोपेलर (CPP) को चलाने वाला एक डीज़ल इंजन और एक गैस टर्बाइन शामिल है, साथ ही एक अत्याधुनिक एकीकृत प्लेटफ़ॉर्म प्रबंधन प्रणाली (IPMS) भी है। सशक्त एवं तकनीकी रूप से उन्नत हथियार और सेंसर समूह सतह-रोधी, वायु-रोधी और पनडुब्बी-रोधी क्षेत्रों में पोतों की बहुआयामी युद्ध क्षमताओं को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाता है।

विंध्यगिरि की सुपुर्दगी एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, क्योंकि 20 दिसंबर 2024 को श्रेणी के प्रथम पोत (भा.नौ.पो. नीलगिरि) की सुपुर्दगी (https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2086668) से 23 महीनों की अवधि में सभी सात P17A फ्रिगेट भारतीय नौसेना को सौंप दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, पूर्ववर्ती छह P17A पोतों के निर्माण से प्राप्त संस्थागत अनुभव के फलस्वरूप विंध्यगिरि की निर्माण अवधि घटकर 68 महीने रह गई, जबकि श्रेणी के प्रथम पोत (भा.नौ.पो. नीलगिरि) के निर्माण में 84 महीने लगे थे। विंध्यगिरि की सुपुर्दगी राष्ट्र की डिज़ाइन, पोत निर्माण और इंजीनियरिंग क्षमता को प्रदर्शित करती है तथा पोत डिज़ाइन एवं पोत निर्माण दोनों में आत्मनिर्भरता पर भारतीय नौसेना के अटूट फोकस को दर्शाती है। 75% स्वदेशी सामग्री के साथ इस परियोजना में 200 से अधिक एमएसएमई शामिल रहे हैं तथा इससे लगभग 4000 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष और 10000 से अधिक व्यक्तियों को अप्रत्यक्ष रोज़गार प्राप्त हुआ है।