Skip to main content

Home Quick Menu

पनडुब्बी-रोधी युद्धक उथले जल पोत ‘अमीनी’ की डिलीवरी

गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जी.आर.एस.ई.), कोलकाता द्वारा स्वदेशी रूप से डिज़ाइन और निर्मित पनडुब्बी-रोधी युद्धक उथले जल पोतों (ए.एस.डब्ल्यू. एस.डब्ल्यू.सी.) में से एक ‘अमीनी’ की डिलीवरी 05 नवंबर 2026 को भारतीय नौसेना को की गई है।

ए.एस.डब्ल्यू. एस.डब्ल्यू.सी. (जी.आर.एस.ई. निर्मित) को जी.आर.एस.ई. कोलकाता द्वारा इंडियन रजिस्टर ऑफ शिपिंग (आई.आर.एस.) के वर्गीकरण नियमों के अनुसार डिज़ाइन और निर्मित किया गया है।

ये पोत वॉटरजेट से संचालित भारतीय नौसेना के सबसे बड़े युद्धपोतों में से हैं और अत्याधुनिक हल्के टॉरपीडो, स्वदेशी रॉकेट लॉन्चर और सोनार से सुसज्जित हैं, जिससे पानी के भीतर के खतरों का प्रभावी ढंग से पता लगाना और उनसे मुकाबला करना संभव होता है। यह पोत नौसेना की पनडुब्बी-रोधी, तटीय निगरानी और बारूदी सुरंग बिछाने की क्षमताओं को और मजबूत करेगा।

अमीनी अपना नाम केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप के अमीनी द्वीप से लेता है। यह पोत वर्ष 2002 में सेवा मुक्त हुए पेट्या III श्रेणी के पनडुब्बी-रोधी युद्धक कार्वेट, पूर्ववर्ती भा.नौ.पो. अमीनी का नया अवतार भी है और इस प्रकार विशिष्ट विरासती नामों को जीवित रखने की नौसैनिक परंपरा को आगे बढ़ाता है।

अमीनी की डिलीवरी सरकार के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप स्वदेशी पोत निर्माण की दिशा में भारतीय नौसेना के प्रयासों में एक और मील का पत्थर है। 80 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री के साथ यह पोत घरेलू रक्षा विनिर्माण पारितंत्र की बढ़ती शक्ति और आयात पर घटती निर्भरता का प्रमाण है।