प्रथम वार्षिक शिक्षा अधिकारी सम्मेलन एवं वार्षिक एनईएस सम्मेलन 2026 का आयोजन 17–20 नवंबर को श्री विजयपुरम में किया गया, जिसमें नौसेना शिक्षा पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करने पर विचार-विमर्श हेतु शिक्षा अधिकारियों तथा नौसेना विद्यालयों के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक प्रमुखों ने भाग लिया।
‘भविष्य के लिए तैयार नौसेना शिक्षा: उत्कृष्टता के लिए ज्ञान, प्रौद्योगिकी और प्रतिभा का उपयोग’ विषय पर आधारित इन सम्मेलनों में उभरते शैक्षिक रुझानों, विद्यार्थियों की दक्षताओं को बढ़ाने तथा समावेशी, सुरक्षित और समग्र शिक्षण वातावरण को प्रोत्साहित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
नियंत्रक कार्मिक सेवाएँ एवं नेवी एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष वाइस एडमिरल प्रवीण नायर ने नौसेना स्टेशनों पर गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा प्रदान करने हेतु विद्यालय पारिस्थितिकी तंत्र को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया।
Facebook: https://www.facebook.com/share/p/1Mj4hDqbaZ/
Instagram: https://www.instagram.com/p/DgEw1Jzj9E6/?utm_source=ig_web_copy_link&gw…